Wednesday, October 14, 2026
Home Jammu & Kashmir पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, गोलाबारी से दंपत्ती घायल

पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, गोलाबारी से दंपत्ती घायल

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। पाकिस्तान की बंदूके चुप नहीं हो रही। आधी रात में पाकिस्तान भारतीय क्षेत्रों में गोलाबारी दागना शुरू करके गहरी नींद सोए लोगों को उठा देता है और उनमें खौफ पैदा कर देता है। घर-बार छोडऩे पर मजबूर कर देता है। सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों की जिंदगी बद से बदतर होती जा रही है। बीती रात की गोलाबारी में पति-पत्नी दोनों गंभीर हाल से घायल हो गए हैं। जिनका उपचार जिला रजौरी के अंतर्गत उप जिला नौशहरा सरकारी अस्पताल चल रहा है। लोगों का कहना है कि अगर सरहद पर ऐसे ही हालात रहे तो वह चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे।

Advertisements

सरहद पर ऐसे ही हालात रहे तो चुनाव में भाग नहीं लेने की सीमावर्ती लोगों ने दी चेतावनी

5 अप्रैल को रात्रि करीब ढाई बजे पाकिस्तान की तरफ से जब गोलाबारी की गई तो पति-पत्नी दोनों गहरी नींद में सोए हुए थे और उन्हें क्या पता था कि पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलीबारी मकान की छत को चीरती हुई उनका खून बहाएगी। गोलीबारी से लोगों में काफी खौफ पाया जा रहा है।

चुनावी बिगुल बज चुका है लेकिन सीमा पर पाकिस्तान की गोलाबारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। बीती रात करीब 2:30 बजे के करीब जिला राजौरी के अंतर्गत नौशहरा सेक्टर के कलाल में पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के बीच संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी के साथ मोर्टार दागे। जिसकी वजह से 32 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र सुरजीत प्रकाश निवासी कलाल व संजीव की पत्नी रीता कुमारी जो रात को गहरी नींद में सोए हुए थे, घायल हो गए। स्थानीय लोग व अन्य परिवार के सदस्यों ने घायलों को उपजिला सरकारी अस्पताल नौशहरा पहुंचाया। पाकिस्तान के खिलाफ लोगों में काफी रोष देखने को मिल रहा है।

लोगों ने कहा कि सरकार लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। नियंत्रण रेखा के साथ सटे घरों के बीच बंकर बनाए जाएं जो मांग वह पहले भी कर चुके हैं। नियंत्रण रेखा के साथ सटे गांवों में जो बंकर बनाने का कार्य चलाया गया था वह भी बंद है। ऐसे ही हालात रहे तो सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग आगामी चुनावों में भाग नहीं लेंगे। पाकिस्तान द्वारा की जा रही गोलाबारी का भारतीय जवानों द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here