Thursday, October 15, 2026
Home Hoshiarpur 14 अप्रैल को होगा सभ्याचारक मेला, The Stellar News करेगा लाइव

14 अप्रैल को होगा सभ्याचारक मेला, The Stellar News करेगा लाइव

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाबी सभ्याचारक मेला मैनेजमैंट कमेटी होशियारपुर की तरफ से 14 अप्रैल दिन रविवार को बैसाखी मेला डेरा बाबा चरणशाह बहादुरपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर प्रसिद्ध गायक मनमोहन वारिस, ग्रीक, हरमन-शा, भोटू शाह, मिस कविता, डिप्टी राजा एवं अन्य कई मशहूर कलाकार पहुंच रहे हैं।

Advertisements

प्रबंधक कमेटी के राकेश सूरी एवं नितिन गुप्ता नन्नू ने बताया कि महंत रमिंदर दास जी की सरपरस्ती में करवाए जा रहे मेले में शहर निवासी एवं आसपास के इलाके के लोगों को खुला आमंत्रण हैं तथा सभी समय पर पहुंचकर मेले का आनंद उठाएं। उन्होंने बताया कि मेले की तैयारियां शुरु कर दी गई हैं और मेले का सीधा प्रसारण द स्टैलर न्यूज़ (The Stellar News) की तरफ से सोशल मीडिया (फेसबुक) के माध्यम से किया जाएगा। जिसे देश के अलग-अलग भागों एवं विदेशों में बैठे होशियारपुरवासी एवं अन्य भारतीय देख सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here