Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur अधर्म व अज्ञानता पर विजय प्राप्त करना ही कृष्ण जन्म की सार्थकता:...

अधर्म व अज्ञानता पर विजय प्राप्त करना ही कृष्ण जन्म की सार्थकता: वृंदावन दास

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। गोबिंद गोधाम गौशाला आदमवाल रोड, नजदीक कुष्ट आश्रम होशियारपुर में श्री मद्भागवत कथा में कथाव्यास स्वामी वृंदावन दास महाराज जी ने भगवान श्री कृष्ण अवतार का प्रसंग सुनाया।

Advertisements

जैसे ही भगवान के जन्म का प्रसंग आया पंडाल बांके बिहारी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भावविभोर हो नृत्य करने लगे। कथा में कहा कि जब-जब धरती पर पाप बढ़े हैं भगवान ने किसी न किसी रुप मे जन्म लेकर अधर्मियों का नाश किया है। अगर भगवान को समझना है तो ईष्र्या, द्वेष, लालच आदि मन के विकारों को निकालना होगा, तभी हम उनकी लीलाऐं समझ पाएंगे।

अधर्म एवं अज्ञानता पर हम विजय प्राप्त कर सकें तभी सही मायने में कृष्ण जन्म की सार्थकता है। उन्होंने कहा कि हर प्राणी को कथा श्रवण करने के पूर्व मन को एकाग्र करते अपने ईष्ट का ध्यान करना चाहिए। प्रभु नाम का जप करने से मनुष्य का उद्घार हो जाता है। कथा के दौरान भक्त प्रहलाद, गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, मत्स्य अवतार के प्रसंग सुनाए गए। इस मौके पर मथुरा दे बिच अवतार, नंद के घर आनंद, घर बाजे बधाई, इत्यादि भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस अवसर पर कृष्ण देव महिंदरु, वरिंदर नंदा, राकेश मरवाहा, अशोक सैनी, राजीव नरुला, भूपिंदर, सूरज प्रकाश, शुभ लता, जतिंदर यादव, पाषर्द मोहन लाल पहलवान, जतिंदर गुप्ता, सुरिंदर अरोड़ा, राकेश मनकोटिया, हरीश शर्मा, महिंदर पाल पथरिया, गुलशन नंदा, बावी, राकेश कुमार, विनोद धीमान, मिंटू मुखिया, सुमन व श्यामा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here