Friday, October 23, 2026
Home Education विक्टोरिया स्कूल: बच्चों का खेलों में रूझान बढ़ाने के लिए करवाया टूर

विक्टोरिया स्कूल: बच्चों का खेलों में रूझान बढ़ाने के लिए करवाया टूर

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। विक्टोरिया इंटरनैशनल स्कूल बैंचा प्रबंधन की तरफ से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजक खेलों के लिए टूर का आयोजन करवाया गया।

Advertisements

स्कूल डायरैक्टर जी.एस. मुल्तानी व नीरू मुल्तानी के दिशा निर्देशों अधीन कोआर्डीनेटर सिमरन, मनदीप कौर, राजविंदर कौर, जसप्रीत कौर, मनप्रीत कौर, नवदीप कौर तथा जसप्रीत की अगुवाई में स्कूल के विद्यार्थियों को जालंधर के वंडरलैंड मनोरंजक पार्क में ले जाया गया।

इस दौरान बच्चों ने विभिन्न मनोरंजक खेलों तथा बोटिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान डायरैक्टर जी.एस.मुल्तानी व नीरू मुल्तानी ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजक खेलों में भी हिस्सा अवश्य लेना चाहिए। जिससे उन्हें कुछ सीखने के लिए हासिल होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here