
टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर सिल्वर ओक इंटरनेशनल स्कूल शाहबाजपुर टांडा में एक विशेष समागम करवाया गया। संस्था के चेयरमैन तरलोचन सिंह बिट्टू के दिशा निर्देश पर प्रिंसिपल राकेश शर्मा व प्रशासिका मनीषा संगर की देखरेख में करवाए गए इस समागम के दौरान 10 वीं व 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को पंचायती राज प्रणाली के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर प्रिंसिपल शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के समय पंचायतों को अधिक अधिकार देने के लिए संविधान में 73वीं शोध की गई थी और पंचायत राज दिवस मनाना शुरू हुआ था। इस अवसर पर संविधान के 73वें शोध से संबंधित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई और बच्चों की तरफ से नशे व बेरोजगारी जैसी सामाजिक समस्याओं के प्रावधान प्रति प्रेरित करता हुआ एक नाटक भी पेश किया गया। इस अवसर पर हरजीत कौर, परमजीत कौर, प्रबंधक करनजीत सिंह, तरुण सैनी, बिक्रमजीत सिंह, तरनजीत कौर, अमरजीत कौर, गजेंद्र सिंह इत्यादि भी मौजूद थे।












