Thursday, October 22, 2026
Home Education सिल्वर ओक इंटरनैशनल स्कूल: बच्चों ने कर्मचारियों के साथ मिल कर मनाया...

सिल्वर ओक इंटरनैशनल स्कूल: बच्चों ने कर्मचारियों के साथ मिल कर मनाया मज़दूर दिवस

टांडा उड़मुड़ ( द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। सिल्वर ओक इंटरनैशनल स्कूल शहबाज़पुर (टांडा) के विद्यार्थियों ने मज़दूर दिवस के मौके पर विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर स्कूल के दर्जा चार कर्मचारियों को मिलकर उन्हें सम्मानित किया।

Advertisements

संस्था के चेयरमैन तरलोचन सिंह बिट्टु के दिशा निर्देशों अधीन प्रिंसिपल राकेश शर्मा व प्रशासिका मनीषा संगर के नेतृत्व में स्कूल कैप्टन प्रभजोत कौर तथा सीनियर छात्रों ने सरकारी अस्पताल टांडा तथा वेव्ज़ अस्पताल टांडा व स्कूल के दर्जा चार कर्मचारियों के साथ मुलाकात कर के उनके काम के बारे में जानकारी हासिल की तथा उन्हें तोहफ़े भी भेंट किए। इस दौरान एस.एम.ओ. टांडा डा. केवल सिंह ने विद्यार्थियों को अस्पताल में दर्जा चार कर्मचारियों की महत्ता के बारे में जानकारी दी।

चौथी तथा पांचवीं क्लास के विद्यर्थियों ने स्कूल के दर्जा चार कर्मचारियों को तोहफे प्रदान किए। इस दौरान मैनेजर करनजीत सिंह, तरन सैनी, जगबंधन, बिक्रमजीत सिंह, संजीव शर्मा, तरनजोत कौर, अमरजीत कौर, राजवीर कौर, कुलविंदर कौर व अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here