
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। आशादीप वैल्फेयर सोसायटी व जे.एस.एस आशा किरन स्पैशल स्कूल के स्थापना दिवस पर व इंद्रजीत कौर सचदेवा के जन्मदिन के अवसर पर स्कूल में श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ करवाया गया। आशादीप वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान मलकीयत सिंह मेहरू ने बताया कि 1 मई 1995 को आशादीप वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से जे.एस.एश आशाकिरन स्पैशल स्कूल की नींव रखी गई थी। आज 24 साल इस स्पैशल स्कूल को चलाते हुए कई उतार-चढ़ाव का सामना करते हुए जहान खेलां में तीन मंजिल की इमारत तैयार हो गई है जोकि जहानखेलां पंचायत की तरफ से जमीन दान में दी गई थी।

आज आशादीप वैल्फेयर सोसायटी व जे.एस.एस आशाकिरन स्पैशल स्कूल में 120 विद्यार्थी रेगुलर और 225 विद्यार्थी होम बैस्ड एजुकेशन के तहत शिक्षा ले रहे हैं। जिसमें स्पैशल एजुकेशन, फिजियोथैरेपी, स्पीच थैरेपी, फिजियोलॉजी असैस्मैंट गेम्ज़ व कलचर्ल एक्टिविटी करवाई जाती है। इस के अंदर शैल्टर्ड वर्कशाप, वोकेशनल ट्रेनिंग व रिहैबिलीटेशन प्लेसमैंट करवाई जाती है। इसके अलावा जे.एस.एस आशा किरन इंस्टीट्यूट चल रहा है जिसमें स्पैशल बी.एड. पंजाब यूनिवर्सिटी की तरफ से डिप्लोमा इन स्पैशल एजुकेशन चल रहा है। इसके अलावा आसरा प्रोजेक्ट चल रहा है, जोकि एडल्ट मानसिक दिव्यांग विद्यार्थियों की सारी उम्र देखरेख करेंगे। मानसिक दिव्यांग विद्यार्थियों का जूनियर व सीनियर बच्चों का होस्टल भी चल रहा है जिसमें 25 मानसिक दिव्यांग लडक़े शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
इस अवसर पर परमजीत सिंह सचदेवा के माता इंद्रजीत कौर सचदेवा को जन्मदिन की बधाई दी गई व सोसायटी के प्रधान मलकीयत सिंह व अन्य सदस्यों की तरफ से सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। स्पैशल बच्चों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर परमजीत सिंह सचदेवा ने स्पैशल बच्चों, सोसायटी सदस्यों डी.एड व बी.एड विद्यार्थियों व स्टाफ के लिए लंगर का प्रबं किया। इस अवसर पर परमजीत सिंह सचदेवा ने 5 लाख की राशि का चैक भेंट किया। इस अवसर पर आशादीप वैल्फेयर सोसायटी के फाईनेंस सैक्रेट्री हरबंस सिंह, बी.आर. सैनी, ए.एस अरनेजा, मस्तान सिंह गरेवाल, राम कुमार, निर्मल सिंह बोलिना, हरमेश तलवाड़, राम आसरा, डिम्पी सचदेवा, ऐंडी सचदेवा, तनीशका सचदेवा, कुलविंदर सचदेवा, पिंकी सचदेवा, प्रिं. शैली शर्मा, रवि कुमार आदि उपस्थित थे।












