13 मई को होशियारपुर आएंगे मोदी, सोमप्रकाश के लिए करेंगे प्रचार: श्वेत मलिक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अकाली भाजपा के सांझे उम्मीदवार सोम प्रकाश के चुनाव प्रचार संबधी लोकसभा चुनाब संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमे विशेष तौर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक और पंजाब चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु उपस्तिथ हुए।

Advertisements

इस बैठक में लोकसभा प्रभारी राजिंदर भंडारी, लोकसभा सहप्रभारी सुभाष शर्मा और आर. पी. मित्तल, तीक्षण सूद, अरुणेश शाकर, मैडम सुखजीत कौर साही, देसराज धुग्गा, सोहन सिंह ठंडल, जतिंदर सिंह लाली बाजवा, सरदार बाठ, अरविंदर सिंह रसूलपुर, नरोत्तम देव रत्ती, आदि भी उपस्थित हुए।

बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पंजाब भाजपा के चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जिस तरह किसी युद्ध में जाने से पहले सेनापतियों की टीम अपने युद्ध की समीक्षा करती है, उसी प्रकार इस लोकसभा क्षेत्र के युद्ध में हमारे अकाली भाजपा सैनिक प्रचार, तथ्यों, तर्क, केंद्र सरकार की योजनाओं से विरोधियों पर वार करेंगे। उन्होंने कहा कि वैसे तो पुरे देश में मोदी लहर है, लेकिन इस लहर को आम जनमानस की आवाज़ बनाने के लिए हम कार्यकर्ताओं को 19 मई तक बिना रुके काम करना होगा। होशियारपुर लोकसभा में अकाली भाजपा गठबंधन पूरे पंजाब में मित्रता की मिसाल है और उसी के परिणाम स्वरुप 2014 में भी यहाँ से यह सीट भाजपा के खाते में गयी थी। इसी विजय गाथा को इस बार फिर से दोहराना है और सोम प्रकाश को भारी बहुमत से जिताना है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक ने कार्यकर्ताओं के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि कैसी भी परिस्तिथियाँ रही हों, भाजपा कार्यकर्ता ने हमेशा आगे रहकर लड़ाई लड़ी है। उन्होंने बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों से पन्ना प्रमुखों तक से काम लेने के टिप्स दिए और कहा कि अपने-अपने मंडल में बूथ सम्मलेन करवाकर सोमप्रकाश के हक़ में प्रचार करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि होशियारपुर लोकसभा के लोग खुशकिस्मत हैं कि उन्हें एक बार फिर से अपने हरमन प्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी को नज़दीक से सुनने का और मिलने का मौका मिल रहा है। 13 मई दिन सोमवार को नरेंदर मोदी होशियारपुर में सोम प्रकाश के पक्ष में चुनाव प्रचार करने हेतु पधार रहे हैं।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष विजय पठानिआ, कपूरथला जिला अध्यक्ष परषोतम पासी, मुकेरिआ जिला प्रधान संजीव मन्हास, हरजिंदर सिंह धामी, मेयर शिव सूद, सीनियर डिप्टी मेयर प्रेम सिंह, विनोद परमार, निपुण शर्मा, अश्विनी गैंद, चेतन सूरी, रमेश ठाकुर, नितिन गुप्ता नन्नू, अशोक शोकी, अमरजीत लाडी, आर.पी. धीर, शिव कुमार काकू, ध्रुव वधवा, संजू अरोड़ा, संतोख सिंह, श्याम सुंदर दत्ता, मुनीश महाजन, अजय अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here