Sunday, October 18, 2026
Home Education रेलवे मंडी स्कूल की अध्यापिका हरलीन कौर प्रशंसा पत्र से सम्मानित, प्रिं....

रेलवे मंडी स्कूल की अध्यापिका हरलीन कौर प्रशंसा पत्र से सम्मानित, प्रिं. ललिता ने दी बधाई

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। शिक्षा विभाग की तरफ से बनाए गए इंग्लिश बूस्टर क्लब में डालेगए योगदान के लिए सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी की इंग्लिश मिस्ट्रेस हरलीन कौर को शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार की तरफ से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह प्रशंसा पत्र विद्यार्थियों को इंग्लिश बोलने के लिए उत्साहित तथा प्रेरित करने के लिए दिया गया। स्कूल की प्रिंसिपल ललिता अरोड़ा ने शिक्षा सचिव द्वारा भेजा प्रशंसा पत्र सौंपते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास बच्चों में सर्वपक्षीय विकास के लिए अति जरूरी हैं।

Advertisements

इससे विद्यार्थियों में इंग्लिश विषय के प्रति रूचि बढ़ेगी तथा एक बढिय़ा सुचारू माहौल भी मिलेगा। यह विद्यार्थियों में आत्मविश्वास पैदा करने में सहाई साबित होगा। प्रिंसिपल अरोड़ा ने शिक्षा विभाग की तरफ से ऐसे प्रशंसा पत्र दिये जाना बाकी सभी अध्यापकों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बताया। इस मौके पर कुलविंदर कौर, बलदेव सिंह, नवजोत कौर, अनु नंदा, मनदीप कौर, कमलजीत कौर तथा रविंदर कौर आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here