मोदी ने 5 साल मन की बात में उलझाए रखी देश की जनता, विकास जीरो: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: संदीप डोगरा। होटल महाराजा, होशियारपुर में डा. राज कुमार कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित अलग-अलग वर्गों से जुड़े प्रतिनिधियों की बैठक में कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी दी और भावी योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर श्री अरोड़ा ने कहा कि आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियों के कारण जहां नए उद्योग लग रहे हैं वहीं पलायन कर चुकी इंडस्ट्री भी पुन: प्रदेश में लौटने का मन बना रही है तथा कई उद्योग लौट कर भी आए हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेहतरी के लिए कांग्रेस ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी तथा उद्योगों को सस्ती बिजली देने तथा अन्य रियायतें देकर विकास के मार्ग प्रशस्त किए हैं। इसके अलावा अन्य वर्गों को भी राहत प्रदान करने हेतु कई ठोस कदम उठाए गए हैं। एक तरफ जहां मोदी ने देश वासियों को झूठे वायदे करके और मन की बातों में उलझाकर पांच साल गुजार दिए, वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने मात्र दो सालों में ही जनता से वायदे पूरे करके दिखा दिये है कि काम कहने से नहीं बल्कि करने से दिखाई देता है।

इसी प्रकार केन्द्र में कांग्रेस सरकार बनने पर भी कांग्रेस की कथनी और करनी एक समान रहेगी और जनता एवं देश की बेहतरी के लिए काम करना ही उसका लक्ष्य रहेगा। उन्होंने उपस्थिति से आह्वान किया कि वह अपने इलाके से डा. राज को विजयी बनाकर संसद में भेजें ताकि वे केन्द्र सरकार से बेहतर योजनाएं एवं प्रोजै1ट लाकर यहां लगवा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here