
बछवाड़ा/बेगूसराय(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर गांव के समीप एक एन.एच-28 बाईक पर सवार होकर गुरूवार सायं तेज रफ्तार से बछवाड़ा से दलसिंह सराय की तरफ जा रहा थी की सडक़ पार कर रहे 25 वर्षीय युवक को बाइक की ठोकर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ़्तार से जा रही बाइक चालक चिरंजीवपुर गांव के समीप सडक़ पार कर रहे युवक को बाईक से जोरदार टक्कर लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया था जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान गांव चिरंजीवीपुर निवासी 25 वर्षीय मो. मुर्शिद पुत्र निशाउद्धीन के रूप में हुई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मजदूरी का काम करता था तथा काम से अपने घर लौट रहा था कि सडक़ पार करते हुए आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक चालक को खदेड़ कर पकड़ा। वहीं युवक की मौत पर भडक़े लोगों ने मुआवजे की मांग करते हुए कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची बछवाड़ा थाना की पुलिस ने लोगों की मांग पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।












