Friday, October 9, 2026
Home Hoshiarpur 19 मई को शाम तक एग्जिट पोल पर रहेगी रोक: जिला चुनाव...

19 मई को शाम तक एग्जिट पोल पर रहेगी रोक: जिला चुनाव अधिकारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला चुनाव अधिकारी ईशा कालिया ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर भारतीय चुनाव आयोग की हिदायत अनुसार 19 मई शाम 6:30 बजे तक एग्जिट पोल पर रोक लगा दी गई है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह का चुनाव सर्वेक्षण (एग्जिट पोल व पोल ओपीनियन) पर भी चुनाव आयोग के पहले जारी आदेशों के मुताबिक रोक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के उक्त आदेशों का उल्लंघन करने वाला लोक प्रतिनिधि एक्ट 1951 की धारा 126 के अंतर्गत 2 वर्ष की सजा व जुर्माने का भागीदार बन सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here