9 लाख 81 हजार 722 वोटरों ने किया मतदान: जिला चुनाव अधिकारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला चुनाव अधिकारी-कम -रिटर्निंग अधिकारी ईशा कालिया ने काउंटिंग स्टाफ की दूसरी रैंडेमाईजेशन के दौरान बताया कि होशियारपुर लोकसभा मतदान की वोट प्रक्रिया के बाद अब मतदान प्रक्रिया के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 23 मई को मतगणना होगी, जिस दौरान करीब 585 काउंटिंग स्टाफ की ओर से इस प्रक्रिया को संपन्न किया जाएगा। उन्होंने रैंडेमाईजेशन को अंतिम रुप देते कहा कि इस काउंटिंग स्टाफ की रिहर्सल 22 मई को रयात बाहरा इंस्टीट्यूट में होगी। उन्होंने कहा कि इस स्टाफ में 195 काउंटिंग असिस्टेंट, 195 काउंटिंग माईक्रो आब्जर्वर और इतनी ही संख्या में काउंटिंग सुपरवाईजरों की ओर से ड्यूटी निभाई जाएगी।

Advertisements

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) हरप्रीत सिंह सूदन व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) अमृत सिंह भी विशेष तौर पर उपस्थित थे। जिला चुनाव अधिकारी ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 19 मई को 05-होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र की हुई पोलिंग के दौरान क्षेत्र के कुल 15 लाख 79 हजार 618 वोटरों में से 9 लाख 81 हजार 722 (62.15 प्रतिशत) वोटरों ने अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल किया।

उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र में आते 9 विधानसभा क्षेत्रों के जिनमें 9 लाख 81 हजार 722 वोटरों ने वोटे डाली, उनमें से 4 लाख 84 हजार 983 पुरुष और 4 लाख 96 हजार 732 महिला वोटर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस मतदान के दौरान 7 लाख 46 हजार 224 वोटरों ने वोट डालने के दौरान वोटर पहचान पत्र का प्रयोग किया जबकि 2 लाख 35 हजार 498 वोटरों ने चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित दूसरे पहचान पत्रों की वोट डालने के दौरान प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में 3016 दिव्यांगजन और थर्ड जैंडर के 7 वोटरों ने अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल किया। जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि इस मतदान के दौरान 16 हजार 998 वोटर ऐसे थे जिन्होंने पहली बार अपने वोट के अधिकार का प्रयोग किया।

16,998 वोटरों ने किया पहली बार वोट के अधिकार का प्रयोग

विधानसभा क्षेत्र के अनुसार हुए मतदान के बारे में जानकारी देते हुए ईशा कालिया ने बताया कि श्री हरगोबिंदपुर विधान सभा क्षेत्र में 107480 वोटरों ने मतदान किया, जिनमें 54410 पुरुष, 53070 महिलाएं, 774 दिव्यांगजन के अलावा पहली बार वोट के अधिकार का प्रयोग करने वाले 2338 नौजवान शामिल हैं। इसी तरह भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र में 36802 पुरुष, 40175 महिलाएं सहित कुल 76977 वोटरों ने मतदान किया, जिनमें 307 दिव्यांगजन और पहली बार मतदान करने वाले 1150 नौजवान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कुल 119185 वोटरों ने मतदान किया और इनमें पहली बार मतदान करने वाले 1519 नौजवान शामिल हैं। इसके अलावा 179 दिव्यांगजन सहित 60877 पुरुष और 58308 महिलाओं ने वोट के अधिकार का प्रयोग किया।

जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि मुकेरियां में 60125 पुरुष, 64579 महिलाएं, एक थर्ड जैंडर सहित कुल 124705 वोटरों ने मतदान किया। इस क्षेत्र में 189 दिव्यांगजन और 2329 ऐसे नौजवान हैं, जिन्होंने पहली बार वोट के अधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि दसूहा विधानसभा क्षेत्र में 56112 पुरुष और 60355 महिलाओं सहित कुल 116467 वोटरों ने मतदान किया। इसके अलावा इस क्षेत्र में 205 दिव्यांगजन के साथ-साथ 2485 नौजवानों ने पहली बार मतदान किया। उन्होंने बताया कि उड़मुड़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 108044 वोटरों ने मतदान किया, जिनमें 52200 पुरुष और 55844 महिला वोटर हैं। इस क्षेत्र में 1584 नौजवानों ने पहली बार मतदान किया, जबकि 113 दिव्यांगजन ने भी वोट का प्रयोग किया।

जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि शामचौरासी क्षेत्र में 53750 और 55076 क्रमवार पुरुष, महिलाएं और 2 थर्ड जैंडर सहित कुल 108828 वोटरों ने मतदान किया। इस क्षेत्र में 103 दिव्यांगजन के अलावा 1773 नौजवानों ने पहली बार वोट के अधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 116673 वोटरों ने मतदान किया, जिनमें 59688 पुरुष, 56981 महिला और 4 थर्ड जैंडर वोटर शामिल हैं। इस क्षेत्र में उत्साह के साथ 902 दिव्यांगजन ने बाकी विधानसभा क्षेत्रों के मुकाबले सब से अधिक वोट के अधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा 2199 नौजवानों ने पहली बार मतदान किया। उन्होंने बताया कि चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र में 51019 पुरुष और 52344 महिलाओं सहित कुल 103363 वोटरों ने वोट के अधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा 244 दिव्यांगजन के साथ-साथ इस क्षेत्र में पहली बार वोट के अधिकार का प्रयोग करने वाले 1621 नौजवान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here