Sunday, October 18, 2026
Home Politics सिद्धू के गैर जिम्मेदाराना ब्यान के लिए हाईकमान करे सख्त कार्रवाई: कैबिनेट...

सिद्धू के गैर जिम्मेदाराना ब्यान के लिए हाईकमान करे सख्त कार्रवाई: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के खिलाफ गैर जिम्मेदाराना ब्यानबाजी की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि सिद्धू की गैर जिम्मेदाराना ब्यानबाजी ने कांग्रेस पार्टी का बहुत नुकसान किया है। उन्होंने पार्टी हाईकमान को अपील की कि सिद्धू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा पंजाब में कानून की बहाली और पंजाब की खुशहाली के लिए फैसलों की प्रशंसा की है जिससे प्रदेश का नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। अरोड़ा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कैबिनेट के सदस्य हैं और कैबिनेट में लिए गए फैसलों के बराबर के हिस्सेदार हैं। अगर सिद्धू किसी फैसले के साथ सहमत नहीं हैं तो उनको मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस तरह सिद्धू ने ब्यानबाजी की है उसके साथ पंजाब के लोगों और कांग्रेसी वर्करों के दिलों को ठेस पहुंची है। उन्होंने हाईकमान से अपील की कि सिद्धू के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here