
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। पंजाब टेक्नीकल यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित किए एम.फार्मा और बी.फार्मेसी के वार्षिक परिणामों में रयात बाहरा फार्मेसी कालेज के छात्रों ने यूनिवर्सिटी की मैरिट लिस्ट में अपने नाम दर्ज किए।

इस सबंध में प्रो. मनोज कटुयाल ने बताया कि पी.टी.यू. के घोषित नतीजों में सरबजीत कौर (दूसरा समेस्टर, एम. फार्मा) ने 80.80 प्रतिशत अंक हासिल कर आठवां, वंदना (चौथा समेस्टर, बी.फार्मेसी) ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सातवां स्थान, काजल (छठा समेस्टर, बी.फार्मेसी) ने 85.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आठवां स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि हिमांशु चौधरी (दूसरा समेस्टर, बी.फार्मेसी) ने 85.90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दसवां स्थान हासिल किया।
इसके अलावा प्रो. कटुयाल ने बताया कि फार्मेसी कालेज के पांच छात्र नेशनल लेवल के टेस्ट जीपैट में भी अव्वल रहे हैं। विद्यार्थियों की इस सफलता पर रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा और कैंपस डायरेक्टर डा. चंद्र मोहन ने छात्रों व अध्यापकों को बधाई और भविष्य के लिए शुभ-कामनाएं दी।












