मोदी की छवि का युवाओं पर प्रभाव, सोम प्रकाश की जीत में युवाओं ने निभाई अहम भूमिका: नितिन गुप्ता नन्नू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। केंद्र में पुन: मोदी सरकार को लाने के लिए देश के युवा वर्ग ने अहम भूमिका निभाई है। क्योंकि आज का युवा जान चुका है कि देश का उज्जवल भविष्य किसके हाथों में सुरक्षित है। उक्त विचार व्यक्त करते भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता नन्नू ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों, योजनाओं से हर वर्ग भलिभांति परिचित है। सबको पता है कि उनका भविष्य मोदी सत्ता में ही ओर बेहतर बन सकता है और जनता के विकास के रास्ते खोलने के लिए मोदी सरकार वचनवद्ध है।

Advertisements

देश के सुधार और देश में विकास के लिए युवा वर्ग सचेत हो गया है और वह मोदी सरकार की नीतियों से भी प्रभावित है जिसके कारण अपने देश की तरक्की के लिए हर युवा नरेंद्र मोदी के साथ, भाजपा के साथ जुडऩा चाहता है। अपनी अग्रणी और विकसित सोच के साथ युवाओं ने मोदी के हक में ही प्रचार किया है। होशियारपुर में सोम प्रकाश की इतनी बड़ी जीत अकाली-भाजपा पार्टी के लोकहित कामों को ही दर्शाती है।

इस जीत में लोकसभा क्षेत्र के युवा वर्ग ने भी बहुत सहयोग किया है। भाजयुमो ने रोड शो, डोर-टू-डोर कैंपेन, शहर के विभिन्न रास्तों व चौकों पर मोदी सरकार की नीतियों से अवगत करवाते म्यूजिक शो भी करवाए। उन्होंने सोम प्रकाश की जीत पर बधाई देते कहा कि अब पार्टी और कार्यकर्ताओं की जनता के प्रति जिम्मेदारी ओर बढ़ गई है। जनता के लिए प्रगति की तर्ज पर विकास काम होंगे। जनता ने जिस विश्वास के साथ सहयोग दिलाया है उस पर पूरी तरह खरा उतरना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here