
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। डा. राज कुमार के पक्ष में चल रही लहर और उनकी हल्के के प्रति नीतियों से प्रभावित होकर गांव मैहिरोवाल निवासी अकाली नेता निर्मल सिंह पुत्र फेरु राम तथा बसपा नेता सुखदेव सिंह पुत्र राम लोक ने कांग्रेस का दामन थामा और डा. राज कुमार के पक्ष में मतदान करने और करवाने की बात कही।

कांग्रेस में उनका स्वागत करते हुए डा. जतिंदर कुमार ने उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर निर्मल सिंह एवं सुखदेव सिंह ने कहा कि डा. राज कुमार जनता की पहली पसंद हैं और उनके द्वारा मात्र दो सालों में ही हल्के में महत्वपूर्ण विकास कार्य करवाकर जनता के दिलों में अपना विश्वास पक्का किया है और भविष्य में भी उनसे बहुत सारी उ6मीदें हैं। उन्होंने इलाका निवासियों से अपील की कि बेहतर भविष्य और विकास के लिए डा. राज कुमार को विजयी बनाएं।











