
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। विम्लाम्बा शक्ति संस्थान होशियारपुर में पीठ परिषद की बैठक अध्यक्ष रमेश भरद्वाज की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पीठ परिषद के महासचिव निपुण शर्मा ने बताया कि 15 मई 2019 को परमपूजनीय जगद्गुरु शंकराचार्य पूरी पीठाधीश्वर, स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज जी के पावन सानिध्य में मां विमलाम्बा जी का प्राणपतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ था। इस उपलक्ष्य में विम्लाम्बा शक्ति संस्थान हरदोखानपुर होशियारपुर में 31 मई शुक्रवार को शाम 4 बजे से 6 बजे तक संकीर्तन किया जाएगा एवं 1 जून दिन शनिवार श्री रामायण जी का पाठ सुबह 10 बजे प्रारम्भ किया जा रहा हैं।

श्री रामायण जी का भोग 2 जून को सुबह 10 बजे डाला जाएगा। भोग के पश्चात भोजन प्रसाद वितरित किया जाएगा। सभी शहर निवासियों से निवेदन है कि इसमें शामिल हो पुण्य के भागी बने। विम्लाम्बा शक्ति संस्थान के चेयरमैन जे.के.पासी जी ने बताया कि परमपूजनीय जगद्गुरु शंकराचार्य पूरी पीठाधीश्वर, स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज जी का घुटनों का ओपरेशन हो रहा है उनके जल्द स्वस्थ होने कि कामना को लेकर ही श्री रामायण जी का पाठ करवाया जा रहा है।
इस मौके पर संदीप शर्मा, तिलकराज चोहान, गौरव ऐरी, संदीप नागोरी, सुभाष कालिया, अश्वनी गुप्ता, बलदेव गोड़, मदन मोहन शर्मा, अधिवक्ता विकास शर्मा, संध्या पासी, सीमा शर्मा, अमिताब शर्मा आदि उपस्थित थे।












