
बछवाडा़/बेगूसराय(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश कुमार। थाना क्षेत्र के चमथा दियारा में एक बार फिर हथियारबंद फसल लुटेरों नें किसान एवं उसकी पत्नी पर हमला कर घायल दिया । सोमवार को बछवाडा़ थाना में दिए गये आवेदन में चमथा निवासी अदालत राय की पत्नी अनिता देवी नें कहा कि जब उक्त दम्पति पशु चारे के लिए खेत पर पहुंचे तो वहां पुर्व से हीं हथियारों से लैस आधे दर्जन से अधिक लोगों क्रमश: राम प्रताप राय, रामप्रवेश राय, चंदू राय, विजय साह, उदय साह, अनिल राय, सुनील राय एवं अशोक राय पुर्व से ही फसल काट रहे थे।

उपरोक्त लोगों के द्वारा फसल लुट का विरोध करने पर हमला बोल दिया। पिस्टल के बट, लाठी, रॉड के प्रहार से घायल कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे अन्य लोगों के मदद से घायल किसानों को पीएचसी बछवाडा़ में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष परसुराम नें बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है फसल लुटेरों पर जल्द हीं कठोर कार्यवाई की जाएगी।












