
बछवाडा़/बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश शर्मा। स्थानीय निवासी एवं बहुचर्चित कवि शैलेन्द्र कुमार शर्मा त्यागी को पटना में लोक भाषा मनीषी सम्मान से नवाजे जाने से क्षेत्र में खुशी का माहौल व्याप्त है । ज्ञात हो कि भारत सरकार के सैनिक प्रसाशन दि बिहार रेजिमेंट दानापुर (पटना) द्वारा एक दिवसीय लोक भाषा संगोष्ठी सह कवि सम्मेलन में उक्त कवि को लोक भाषा मनीषी सम्मान से नवाजा गया है।

यह सम्मान बिहार रेजिमेंट के जेनरल कमान्डेंट मनोज रटराज एवं कर्नल मुखर्जी के द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। इस खबर को पाकर प्रतिष्ठित कवि ज्वाला संध्यपुष्प, द्वारिका राय सुबोध, ज्ञान शंकर शर्मा, प्रो. रामचंद्र पासवान, त्रिपुरारी शर्मा, अरूण कुमार राय, रामचंद्र महतो सहित अन्य बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।












