Tuesday, October 13, 2026
Home Education सेंट सोल्जर: प्रो. चेयरमैन प्रिंस ने किया कैनेडियन यूनिवर्सिटीज का दौरा

सेंट सोल्जर: प्रो. चेयरमैन प्रिंस ने किया कैनेडियन यूनिवर्सिटीज का दौरा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: डा. ममता। कनाडा की फ्रेजर वैली और रॉयल रोड्स यूनिवर्सिटी के निमंत्रण पर सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा की हाल ही में कनाडा विजिट से संस्था को फलदायी परिणाम मिला। दोनों यूनिवर्सिटीस ने कैनेडियन पाथवे प्रोग्राम को सफलतापूर्वक करवाने के लिए सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन्स के प्रयासों की सराहना की।

Advertisements

कैनेडियन पाथवे प्रोग्राम में, भारतीय छात्र भारत में दो साल की पढाई सेंट सोल्जर में कर सकते हैं और फिर वे अगले 2 साल की अपनी पढाई को कनाडा की यूनिवर्सिटीज जैसे फ्रेजर वैली और रॉयल रोड्स यूनिवर्सिटी में जारी रख सकते हैं। पढ़ाई पूरी होने पर कैनेडियन यूनिवर्सिटीज द्वारा डिग्री प्रदान की जाएगी। अपनी यात्रा में प्रिंस चोपड़ा ने फ्रेजर वैली के चांसलर डा. एंडी संधू के साथ छात्रों सेंट सोल्जर ग्रुप में पढऩे वाले छात्रों को सर्वश्रेष्ठ शैक्षिक सेवाएं देने के बारे में विचार-विमर्श किया और डा. संधू ने प्रिंस चोपड़ा को सेंट सोल्जर ग्रुप से यूनिवर्सिटी ऑफ फ्रेजर वैली में आने वाले हर छात्र की पूरी देखभाल करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान प्रिंस चोपड़ा ने मेंबर ऑफ़ लेजिस्लेटिव असैंबली फ्रॉम अबबोट्सफोर्ड एंड एक्स मिनिस्टर ऑफ अग्रिकल्चर एंड फाइनांस माइकल दे जोंग से भी मीटिंग की। अपनी चर्चा में उन्होंने एबॉट्सफ़ोर्ड में सेंट सोल्जर के छात्रों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए सहमती दी। प्रिंस चोपड़ा ने फ्रेजर वैली के अंतरराष्ट्रीय निदेशक रवि फिलिप्स से भी मुलाकात की। अपनी मीटिंग में उन्होंने कैनेडियन पाथवे प्रोग्राम के लिए और अधिक छात्रों को आकर्षित करने के बारे में चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here