कांग्रेस की नीतियों को मिल रहा भारी जन समर्थन:सुमेश सोनी

होशियारपुर ( The Stellar News)। प्रदेश की अकाली-भाजपा और केन्द्र की मोदी सरकार की गल्त नीतियों से जनता इतना परेशान हो चुकी है कि वे बेसब्री के साथ विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है ताकि वे प्रदेश व अपनी भलाई के लिए कांग्रेस के हक में वोट करके कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को मुख्यमंत्री बना सके। क्योंकि जनता यह बात समझ चुकी है कि कांग्रेस ही देश व प्रदेश को बचा सकती है तथा जनता की समस्याओं को जमीनी स्तर पर समझकर हल करवाने में कांग्रेस ही सक्षम है। उक्त बात कांग्रेस की जिला शिकायत निवारण कमेटी के चेयरमैन सुमेश सोनी ने कांग्रेसी उम्मीदवार विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा के हक में वार्ड नंबर 4 में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार दौरान कही। सुमेश सोनी ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा युवाओं और आम लोगों के लिए घोषित की गई योजनाओं के सरकार आने पर लागू होने से हर वर्ग में खुशहाली आएगी और प्रदेश में पढ़ेलिखे बेरोजगार युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस द्वारा शुरु की गई हर घर का कैप्टन एवं डाटा फ्री स्मार्ट फोन संबंधी भी जानकारी दी। इस अवसर पर पाली सैनी, शादी लाल, अशोक शर्मा, गुलशन अरोड़ा, सोनू अरोड़ा, गौरव शर्मा, चरनजीत अरोड़ा, शुभम एवं चंद्रमोहन ने भी अरोड़ा के हक में चुनाव प्रचार करते हुए लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत करवाया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here