Sunday, November 1, 2026
Home Politics कांग्रेस को झटका, इंटक के प्रदेश महासचिव मदन लाल सूद ‘आप’ में...

कांग्रेस को झटका, इंटक के प्रदेश महासचिव मदन लाल सूद ‘आप’ में शामिल


-आप के पंजाब कनवीनर गुरप्रीत सिंह और अन्य नेताओं ने किया पार्टी में स्वागत-
होशियारपुर (The Stellar News)। कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब प्रदेश कांग्रेस महासचिव (इंटक) मदन लाल सूद ने समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर आप की तरफ से प्रदेश कनवीनर गुरप्रीत सिंह बड़ैच (घुग्गी) ने विशेष तौर से पहुंच कर मदन लाल सूद का आप में स्वागत किया और उन्हें बनता सम्मान देने की बात कही। इस मौके पर आप उम्मीदवार परमजीत सिंह सचदेवा भी विशेष तौर से उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रदेश कनवीनर गुरप्रीत सिंह ने कहा कि आम आदी पार्टी राजनीति करने नहीं बल्कि बदलने के लिए राजनीति में उतरी है तथा इसके राजनीति में आने से जनता का राजनीति और आम आदमी की ताकत का एहसास हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी वह दिन दूर नहीं जब जनता प्रदेश की कमान आप को सौंपेगी तथा जनता द्वारा आप को जो समर्थन और प्यार दिया जा रहा है आप उस पर पूरा उतरने का पूरा-पूरा प्रयास करेगी। इस मौके पर उन्होंने मदन लाल सूद व उनके समर्थकों को आप की नीतियां घर-घर पहुंचाने की बात कही।
इस अवसर पर मदन लाल सूद ने कहा कि आप ने आम आदमी की बात की है तथा उसकी समस्याओं को समझा है। इसके अलावा आप द्वारा दिल्ली में करवाए जा रहे विकास से प्रभावित होकर उन्होंने आप में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने पार्टी नेताओं को आप की मजबूती के लिए पूरी मेहनत से कार्य करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर परमजीत सिंह सचदेवा ने बताया कि मदन लाल सूद जहां राजनीति में सक्रिय हैं वहीं इनका सामाजिक अक्स भी इनके व्यक्तित्व को दर्शाता है।
इस मौके पर गुरविंदर सिंह पाबला, डा. रवजोत सिंह, मोहन लाल पहलवान, दिलीप ओहरी, राजेश सैनी, अजय, वर्मा, मनी, अमित, अनीष, हरजीत, कुलभूषण, अंशुल, करमजीत, धरमिंदर, मोनू, दिनेश, अभिषेक, राजवीर, आकाश, दीपक तथा दविंदर इत्यादि मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here