

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरबंसदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में होशियारपुर से एक भव्य नगर कीर्तन श्री आनंदपुर साहिब के लिए रवाना होगा। इस संबंधी एक बैठक शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान एवं इमप्रूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन जतिंदर सिंह लाली बाजवा की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर हरदेव सिंह कौंसल ने बताया कि श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले भव्य धार्मिक समागम में भाग लेने के लिए यह नगर कीर्तन पांच प्यारों की अगवाई में जहां से 30 दिसंबर को सुबह 9.30 बजे गुरद्वारा कलगीधर माडल टाऊन से श्री आनंदपुर साहिब के लिए चलेगा। उन्होंने बताया कि लाली बाजवा की अध्यक्षता में नगर कीर्तन संबंधी समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
इस अवसर पर जतिंदर सिंह लाली बाजवा ने बताया कि नगर कीर्तन गुरद्वारा कलगीधर से पैदल माहिलपुर अड्डे तक पहुंचेगा इस उपरांत नगर कीर्तन गाडिय़ों व अन्य वाहनों से चब्बेवाल, माहिलपुर व गढ़शंकर से होता हुआ श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। उन्होंने संगत से अपील करते हुए नगर कीर्तन में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के अपील की। इस अवसर पर हरजीत सिंह मठारू, बलजीत सिंह भीखोवाल, रणजीत सिंह राणा, सुरजीत सिंह, रणधीर सिंह भारज, हरजिंदर सिंह विरदी, दलजिंदर धामी, परमिंदर सिंह सज्जना, सतविंदर वालिया, सुखविंदर सुखी, जतिंदर आदि उपस्थित थे।












