Saturday, November 14, 2026
Home Politics गढ़शंकर: ट्रैफिक की समस्या से निजाद दिलवाने के लिए जल्द बनाया जाएगा...

गढ़शंकर: ट्रैफिक की समस्या से निजाद दिलवाने के लिए जल्द बनाया जाएगा बाईपास : खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भाजपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने केन्द्रीय सडक़, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर गढ़शंकर में ट्रैफिक की समस्या के समाधान हेतु यहां जल्द बाईपास बनवाने की मांग की है।
इस संबंधी श्री खन्ना के कार्यालय से विस्तृत जानकारी देते हुए ज्योति कुमार जौली ने बताया गढ़शंकर में बहुत देर से चली आ रही ट्रैफिक की समस्या अब विकराल रू प धारण कर चुकी है। श्री खन्ना ने लोगों की इस समस्या को देखते हुए कहा कि गढ़शंकर के लोगों को इस समस्या से निजाद दिलवाने के लिए यहां जल्द बाईपास का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि होशियारपुर से रूपनगर, चंडीगढ़, श्री आनंदपुर साहिब जाने वाने यात्रियों तथा अन्य आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलैंस तथा फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों के लिए यहां ट्रैफिक एक बहुत बड़ी बाधा बन चुकी है। श्री खन्ना ने कहा कि नगर में बड़े ट्रैफिक व रेलवे क्रासिंग की वजह से स्कूल व कालेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी प्रतिदिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खन्ना ने कहा कि अड्डा गढ़शंकर से जब रेलगाड़ी गुजरती है तो यहां ट्रैफिक इतनी जाम हो जाती है कि यात्रियों और आपातकालीन सेवाओं को घंटों इंतजार करना पड़ता है जिससे न केवल यात्रियों का समय बर्बाद होता है, बल्कि एम्बुलैंस तथा फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां ट्रैफिक में फंस जाने से भारी जानी व माली नुक्सान होने का भी खतरा बना रहता है।
श्री खन्ना ने गढ़शंकर के लोगों को इस ट्रैफिक की समस्या से निजाद दिलाने के लिए तथा आपातकालीन सेवाओं को निर्विघ्न चलाने के लिए केन्द्रीय सडक़, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर यहां एक बाईपास बनवाने की मांग की है ताकि लोगों का समय, पैसा तथा जान माल की सुरक्षा हो सके। गौरतलब है कि श्री खन्ना गढ़शंकर की इस विकराल समस्या को पहले भी मुख्यमंत्री पंजाब व अन्य प्रशासनिक अधिकारीयों के ध्यान में लाते रहे हैं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here