‘आप’ को एक और झटका: सैक्टर और सर्कल इंचार्ज ने भी छोड़ी पार्टी, हुए कांग्रेस में शामिल


-यामिनी गौमर और उनके समर्थकों का जिला कांग्रेस ने किया स्वागत- होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कांग्रेस कमेटी होशियारपुर की तरफ से आज जिला प्रधान पवन कुमार आदिया की अगुवाई में आम आदमी पार्टी थोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुई यामिनी गौमर, आकाश गोल्डी व उनके साथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी को उस समय और भी बड़ी झटका लगा जब आप के सैक्टर इंचार्ज वरिंदर सिंह सैनी और सर्कल इंचार्ज सुरजीत सिंह सैनी ने भी आप छोड़ कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर दी। जिसका समस्त कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर पी.पी.सी.सी. महासचिव सुन्दर शाम अरोड़ा व पूर्व सांसद वरिंदर सिंह बाजवा विशेष तौर से उपस्थित हुए। इस मौके पर विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों को गुमराह करने के सिवाये कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को बनता मान सम्मान नहीं दे सकती वे जनता के साथ क्या इंसाफ करेगी।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष पवन कुमार आदिया ने आप छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं का पार्टी में स्वागत करते उन्हें बनता मान सम्मान दिए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव ही अपने मेहनती कार्यकर्ताओं का सम्मान करती आई है तथा आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बननी तय है। इस अवसर पर यामिनी गौमर ने कहा कि आम आदमी पार्टी जो सिद्धांत और नीतियां लेकर जनता के बीच आई थी उन्हें वो भूल चुकी है। उन्होंने कहा कि आप अपने मेहनती और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले वालंटियरों की उपेक्षा ही नहीं कर रही बल्कि उसने भ्रष्टाचार की सारी हदें भी पार कर दी हैं। इसलिए उन्होंने आप छोडऩे का फैसला किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है तथा उन्होंने उनके समर्थकों के कहने पर कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया था जोकि सही है और आने वाले समय में वह कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करेंगी ताकि प्रदेश की भलाई के लिए कांग्रेस की सरकार बनाई जा सके।
इस मौके पर जोगिंदर कौर, हरदेव सिंह कोठेजट्टां सदस्य जिला परिषद, हरजिंदर सिंह रीहल, ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा, सुमेश सोनी, यूथ अध्यक्ष नवप्रीत रैहल, महिंदरपाल कैपिटल, कमल भट्टी, सौरव शर्मा, संजीव ठाकुर, गौरव शर्मा, रजत बख्शी, दीपक पुरी व बिट्टू शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here