Sunday, October 4, 2026
Home Crime गांव भूंगा निवासी शरनदीप चोरीशुदा सामान सहित गिरफ्तार

गांव भूंगा निवासी शरनदीप चोरीशुदा सामान सहित गिरफ्तार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: समीर सैनी। पुलिस स्पैशल ब्रांच होशियारपुर की तरफ से एक व्यक्ति को चोरी के भारी सामान सहित गिरफ्तार किया गया है। ए.एस.आई रजिंदर मोहन की अगवाई में हैड कांस्टेबल बलविंदर सिंह, हैड कांस्टेबल यशपाल तथा इंद्रजीत सिंह की तरफ से कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति जिसने अपनी पहचान शरनदीप सिंह उर्फ बूटा पुत्र सोहन सिंह निवासी गांव भूंगा होशियारपुर बताई है को ट्रैक्टर की 18 तवियां चोरी की थी जिसे उसने अकेला-अकेला कर बेच दिया था।

Advertisements

पुलिस ने सामान को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान ए.एस.आई राजिंदर मोहन ने बताया कि आरोपी से ट्रेक्टर की 18 तवियां, मोबाइल, मोटरसाइकिल आदि बरामद हुआ है। जिसको गिरफ्तार कर चौंकी इंचार्ज भूंगा थाना हरियाना के हवाले कर मामला दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here