Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur मॉल रोड पर हादसा: कार की टक्कर लगने से एक्टिवा सवार सहित...

मॉल रोड पर हादसा: कार की टक्कर लगने से एक्टिवा सवार सहित 4 घायल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गत रात्रि 6 जुलाई को करीब साढे 10 बजे मॉल रोड पर शिव मंदिर के समीप एक अनियंत्रित कार ने एक्टिवा सवार को टक्कर मारने उपरांत पास ही जिम के ड्यूटी दे रहे तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरु कर दी थी।

Advertisements

 

जानकारी अनुसार आल्टो कार (पी.बी.-08, ए.एफ.-4751) तेजी से शिमला पहाड़ी की तरफ से मॉल रोड की तरफआ रही थी कि जब वह मंदिर के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर कार ने विपरीत दिशा की तरफ से आ रहे एक एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी और इसके बाद जिम के बाहर ड्यूटी दे रहे कर्मयों को टक्कर मार दी।

हादसे में घायल हुए चारों लोगों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर थाना सिटी पुलिस से थाना प्रभारी इंस्पैक्टर तलविंदर कुमार ने पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरु कर दी थी। हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान दीपू कुमार निवासी बसंत नगर, तजिंदर सिंह निवासी अजीत नगर, सुरजीत सिंह निवासी नंगल शहीदां तथा कुलदीप सिंह निवासी मॉल रोड के तौर पर हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here