Friday, October 9, 2026
Home Education सेंट सोल्जर के छात्रों ने मनाया विश्व पॉपुलेशन-डे

सेंट सोल्जर के छात्रों ने मनाया विश्व पॉपुलेशन-डे

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल होशियारपुर में विश्व पापुलेशन-डे इस वर्ष के थीम ‘एक्सप्लोडिंग वल्र्ड पापुलेशन एंड इम्पोर्टेंस ऑफ़ रिप्रोडक्टिव हैल्थ’ के साथ मनाया गया।

Advertisements

इस मौके पर छात्रों द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रा मनमीत, दृष्टी, दमनप्रीत, नवरीत, दिव्या, सनी, प्रिंस, पुनीत, हरप्रीत, हरविंदर, सुनैना, उर्वशी इत्यादि ने भाग लेते हुए बढ़ रही विश्व आबादी पर प्रति जागरूक किया।

छात्रों द्वारा विश्व की बढ़ रही जनसँख्या के प्रति जागरूकता पोस्टर्स तथा बैनर्स बनाए गए और बढ़ रही आबादी के कारण बढ़ रही गरीबी, बेरोजग़ारी, क्राइम तथा अनपढ़ता पर चिंता व्यक्त करते हुए शिक्षा संस्थाओं, एन.जी.ओज. तथा सरकार को बड़े स्तर पर जागरूकता अभ्यान चलाने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here