शहर में कानून व्यवस्था को यकीनी बनाए पुलिस विभाग: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर में लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं के खिलाफ जिला भाजपा अध्यक्ष विजय पठानिया ने होशियारपुर के एसएसपी जे.एलेनचेलियन को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद समेत सभी पार्षद और जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

एस.एस.पी. को ज्ञापन सौंपने के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में तीक्ष्ण सूद ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से शहर होशियारपुर में चोरी, लूटपाट और डकैती की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। चोरों के हौंसले इतने बढ़ गए है कि आए दिन शहर में चोर किसी घर, दुकान को अपना निशाना बना रहे है। श्री सूद ने कहा कि निचले स्तर पर पुलिस अगर मुस्तेदी से काम करती तो शायद क्राइम ग्राफ इतना न बढ़ता।

उन्होंने कहा कि चोरों के बढ़ते इन हौंसलो से लोगों का पुलिस से विश्वास उठ रहा है। जिला पुलिस प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए, ताकि शहरवासी आराम से जिंदगी व्यतीत कर सके। सभी शहरवासियों की एक ही मांग है कि सुबह तथा रात को पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। श्री सूद ने बताया कि प्रत्येक 2 से 3 मामले चोरी, लूटपाट के सामने आ रहे है। प्रत्येक शहरवासी का जीना मुहाल हो रखा है। इस डर के वातावरण में हर कोई अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

ऐसे माहौल में ढिल-मुल रवैया अपनाने वाले पुलिस अधिकारियों की जबावदेही तय की जाए और शहरवासियों की सुरक्षा यकीनी बनाई जाए। इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद परमार, निपुण शर्मा, सुरेश भाटिया, अशोक कुमार शोकी, अश्वनी गैंद, रमेश ठाकुर, अमरजीत लाडी, कुलवंत कौर, मीनू सेठी, नरिंदर कौर, मलकियत सिंह, कुलवंत सिंह, संजू अरोड़ा, शिव कुमार काकू, विपुल वालिया, पारस, धीरज ऐरी, विनय आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here