Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur 1 मई को जिला प्रधान डोगरा की अध्यक्षता में होगी शहरी ब्लाक...

1 मई को जिला प्रधान डोगरा की अध्यक्षता में होगी शहरी ब्लाक कांग्रेस की बैठक: रैहल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण डोगरा मिक्की की अगुवाई में 1 मई दिन बुधवार को सायं 5­.30 बजे कांग्रेस उम्मीदवार मैडम यामिनी गौमर के हक में चुनाव प्रचार में तेजी लाने हेतु शहरी ब्लाक कांग्रेस की बैठक का आयोजन जिला कार्यालय में किया जाएगा।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी देते हुए शहरी अध्यक्ष नवप्रीत रैहल ने बताया कि बैठक में कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र संबंधी जन-जन को जानकारी देने के अलावा शहरी ब्लाक के समस्त बूथों पर चुनाव प्रचार संबंधी कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई जाएंगी। श्री रैहल ने बताया कि कांग्रेस एकजुटता के साथ अपने उम्मीदवार के पक्ष में डटी हुई है और जिलाप्रधान एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के मार्गदर्शन में हम यह सीट जीतकर पार्टी की झोली में डालेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here