पुर्तगाल से रजत का मृत शरीर भारत मंगवाने के लिए परिजनों ने खन्ना से लगाई गुहार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ब्लाक टांडा के गांव म्यानी निवासी रजत की पुर्तगाल में दुर्घटना के कारण मृत्यु हो जाने के चलते उसके परिजनों ने अविनाश राय खन्ना से भेंट कर उसके मृत शरीर को पुर्तगाल से भारत वापिस मंगवाने की गुहार लगाई।

Advertisements

भाजपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय राम कॉलोनी कैंप के सरपंच योग राज को साथ लेकर मृतक रजत के परिजनों ने श्री खन्ना से भेंट कर उन्हें रजत का पार्थिव शरीर पुर्तगाल से भारत वापिस मंगवाने के लिए एक मांगपत्र सौंपते हुए बताया कि रजत पुर्तगाल में फ्रूट पैकर का काम करता था तथा उसकी मृत्यू एक दुर्घटना के चलते हो गई थी।

परिजनों ने बताया कि रजत का मृत शरीर पुर्तगाल के एक अस्पताल में पड़ा हुआ है परंतु जिस कंपनी में वह काम करता था वह कंपनी तथा अस्पताल का प्रबंधन रजत के मृत शरीर को भारत वापिस नहीं भेज रहा है। परिजनों ने रजत का पार्थिव शरीर जल्द भारत वापिस मंगवाने की खन्ना से गुजारिश की ताकि उसका अंतिम संस्कार उसकी जन्मभूमि भारत में हो सके।

रजत के परिजनों के साथ संवेदना प्रकट करते हुए श्री खन्ना ने रजत के परिजनों को आश्वासन दिलाया कि केन्द्र सरकार के सहयोग से वे रजत का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत मंगवाने का प्रयास करेंगे ताकि उसका अंतिम संस्कार भारत में हो सके। इस मौके पर श्री खन्ना के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. रमन घई, रजत के परिजनों में साधु डोगरा, विक्की, दनी, हैप्पी आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here