पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने लोकाट का पौधा लगाकर की पौधारोपण अभियान की शुरूआत

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के झनियारा में शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुँचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Advertisements

प्रेम कुमार धूमल ने केन्द्रीय विद्यालय के बच्चों के साथ मिलकर लोकाट का पौधा रोपित कर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। केन्द्रीय विद्यालय के बच्चों ने भी हरड़, आमला, बेहड़ा तथा रीठा प्रजातियों के 120 से भी अधिक पौधे रोपित किए। इस मौके पर प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि वन प्रकृति का एक अनुपम उपहार है जो मानव जाति के साथ-2 वन्य जीव-जंतुओं को सुरक्षित स्थान प्रदान करते हैं।

वन भू-संरक्षण के साथ भू-जल स्तर को बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होते हैं। अधिक से अधिक पौधारोपण करने से जहां हमारी धरती हरी-भरी रहेगी वहीं पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में सहायता मिलेगी। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति अपने घर के आस-पास तथा अन्य खुले स्थानों पर अपने व अपने बच्चों के जन्मदिन तथा अन्य महत्वपूर्ण समारोहों के अवसर पर कम से कम पांच-पांच पौधे रोपित कर उनका संरक्षण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि धरती का तापमान आज 5 डिग्री तक बढ़ गया है जो कि मानव जाति के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है। वन्य जंतुओं तथा प्राकृतिक संपदा को आग से बचाने के लिए हमें अधिक संवेदनशील होने की जरूरत है।

धूमल ने लोगों से गुजारिश की कि वह पशुओं की घास के लिए जंगलों में आग लगा देते हैं जिससे छोटे पौधे जलकर नष्ट हो जाते हैं जिसकी वजह से दिन प्रतिदिन वनों में पेड़ों की संख्या लगातार कम हो रही है। इन्हीं कारणों से ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ रहा है इस खतरे से बचने के लिए आप अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को समझना होगा कि अगर वन है तो जल है, वन है तो जीवन है और यह सब कुछ हम सभी पर निर्भर करता है कि हम किस तरह से अपने वनों की रक्षा करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here