
मध्य प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मध्य प्रदेश के पन्ना में चोरों द्वारा पेट्रोल पंप से एक टैंकर डीजल खाली करने का समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप मुराछ में एक टैंकर डीजल खाली करने के लिए पेट्रोल पंप आया हुआ था और रात अधिक होने के कारण उसने पेट्रोल पंप परिसर में ही टैंकर खड़ा कर दिया गया। तभी अचानक रात्रि में एक सफेद कार से 4 अज्ञात लोग आए और उन्होंने टैंकर की जाली का ढक्कन तोड़कर 50 लीटर डीजल चोरी कर लिया और वह फरार हो गए।

बता दें कि चोरी की पूरी वारदात पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को कब्जे में ले किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।












