Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब पैंशनर्स वैल्फेयर एसोसिएशन की हुई बैठक

पंजाब पैंशनर्स वैल्फेयर एसोसिएशन की हुई बैठक

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन तहसील दसूहा की अहम बैठक तहसील जनरल सचिव धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में स्थानीय शिमला पहाड़ी पार्क में आयोजित की गई। इस दौरान पैंशनर्स को पेश आ रही मुश्किलों के बारे में विचार-विमर्श किया गया। परमानंद दिवेदी व अवतार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक दौरान पंजाब पैंशनर्स कन्फेडरेशन के पूर्व संगठन सचिव केसर सिंह बंसिया ने पंजाब सरकार के 4 जुलाई 2019 के आदेशों के अनुसार जनवरी 2006 से 30 नवंबर 2011 के समय में बनने वाले पैंशनर्स / परिवारिक पेंशनर्स के लिए मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Advertisements

इस दौरान चालीस के करीब पेंशनर्स ने पैंशन संबंधी जानकारी सांझी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे पैंशन संबंधी विचारविमर्श के लिए और भी कैंप भी आयोजित किए जाएंगे। इस मौके अवतार सिंह, अमरीक सिंह, महिंदर सिंह, शिव कुमार, गुरदीप सिंह, मलूक सिंह, शाम लाल, परमानन्द सिंह आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here