ग्रीन एडं आग्रेनाइजेशन ने आर्मी मैदान में 5 हजार पौधे लगाने का मिशन किया शुरू

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- रिषीपाल। ग्रीन ऐड आग्रेनाइजेशन की ओर से आर्मी मैदान जाजा रोड टांडा में 5 हजार पौधे लगाने का मिशन शुरू किया गया है। संस्था के मुख्य सेवादार जतिंदरपाल सिंह जे.पी.के नेतृत्व में फौज के उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशों अधीन इस मिशन को शुरू करने से पहले समागम दौरान विभिन्न संस्थाओं गुरुद्वारा पुलपुख्ता साहिब, समर्पण संस्था दसूहा, सोशल वेलफेयर एंड अवेयरनेस सोसाइटी होशियारपुर, राज करेगा खालसा गतका अखाड़ा, लायंस क्लब टांडा गौरव, इंटरनैशनल रीयल क्लब, लोक इन्कलाब मंच, टांडा यूनाइटेड स्पोट्र्स क्लब, भाई लालो साहित्य सोसायटी ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए आर्मी मैदान में चलाए जा रहे इस प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए इसमें भरपूर सहयोग देने का भरोसा दिलाया है।

Advertisements

इस दौरान विभिन्न वक्ताओं डा. अमनदीप सिंह, जगदीश सिंह सोई, मनदीप सिंह लाचोवाल, हरदीप खुड्डा, तजिंदर ढिल्लों, गुरजीत सिंह डिंपा मियानी, एस.एम.ओ. डा. केवल सिंह, पार्षद गुरसेवक मार्शल, पार्षद लखविंदर सिंह मुल्तानी, जतिंदरपाल सिंह कंग, गुलशन अरोड़ा ने नगर के लिए एक मिसाल बनने वाले इस मिशन में सहयोग देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पौधरोपण करने के बाद इस 35 एकड़ के इस मैदान को समतल कर के आर्मी अधिकारियों के दिशा निर्देशों अधीन पार्क तथा खेल मैदान बनवाए जाएंगे। उपरान्त भाई सुलखन सिंह की ओर से सरबत भले की अरदास के बाद मैदान में पौधा लगा कर रस्मी शुरुआत की गई।

नगर कौंसल हरीकृष्ण सैनी, विकास बहल, मंजीत सिंह खालसा, गुरजीत सिंह मि_ी, संतोख सिंह, जतिंदर संघा, सुखनिंदर सिंह कलोटी, भाई सुलखन सिंह, हेमंत मैनराये, राजन बत्रा, पवन पलटा, दीपक मरवाहा, वरिंदर पुंज, अर्जुन सिंह, बलराज सिंह, चौधरी कमल सैनी, जगतार सिंह, हैप्पी सिद्धु, हरदीप सिंह ढडियाला, मनदीप सिंह दीपा, शरणजीत सिंह, सुरिंदर गट्टा, विपुल सिंह मुल्तानी, कुलजीत सिंह बुढीपिंड, सतवंत सिंह, परविंदर कमल, शिंदा बैंस अवान, बलबीर सिंह, अवतार सिंह सैनी व अन्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here