अजय जैन भाजपा में लौटे, तीक्ष्ण सूद ने करवाई घर वापसी


होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा से नाराज चल रहे भाजपा नेता अजय जैन की तीक्ष्ण सूद ने घर वापसी करवाई और उन्हें बनता मान सम्मान दिए जाने का आश्वासन दिया। तीक्ष्ण सूद ने कहा कि अजय जैन जैसे कर्मठ और पुराने तथा पार्टी के स्तम्भ के रुप में कार्य करने वाले कार्यकरर्ता को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अजय जैन पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं निभा चुके हैं और वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। (द स्टैलर न्यूज़) तीक्ष्ण सूद ने कहा कि अजय जैन के मन में जो नाराजगी थी उसे दूर करते हुए उनकी घर वापसी करवाई गई है। इस मौके पर अजय जैन ने कहा कि वह भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं तथा उन्होंने एक नेता की तरह नहीं बल्कि सिपाही की तरह पार्टी को सींचा है। (द स्टैलर न्यूज़) उन्होंने कहा कि तीक्ष्ण सूद जैसे नेताओं की बदौलत ही आज भाजपा मजबूती के साथ खड़ी है और वह पूरी तरह से भाजपा के साथ चलते हुए होशियारपुर से श्री सूद को विजयी बनाने के लिए अपना पूरा जोर लगा देंगे। इस मौके पर मेयर शिव सूद, जगतार सिंह सैनी, सविता सूद पार्षद के अलावा अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। (द स्टैलर न्यूज़)

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here