Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur ठेकेदार की मनमानी से लोग परेशान, पानी की पाइपें टूटीं, पार्षद धीर...

ठेकेदार की मनमानी से लोग परेशान, पानी की पाइपें टूटीं, पार्षद धीर ने दिया हल का आश्वासन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आए दिन वार्ड न. 37 में कोई न कोई समस्या सामने आती ही रहती है। इसी प्रकार मोहल्ला केशव नगर के लोगों ने पार्षद सुदर्शन धीर से शिकायत कि की उनके मोहल्ले में पानी की सप्लाई प्रभावित है। इस पर पार्षद धीर ने मौके पर पहुंचकर देखा कि ठेकेदार द्वारा बिना बताए सडक़ को उखाड़ा गया था तथा जिस वजह से पानी की पाइपें लीक कर रही थी। उन्होंने कहा कि ठेकेदार की मनमानी के कारण आज मोहल्ला निवासियों के परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि ठेकेदार द्वारा नई सडक़ बनाने के लिए सडक़ को तोड़ते समय पानी की पाइपों का ध्यान नहीं रखा गया जिस वजह से पानी की पाइपें टूट गई तथा लीक करने लग गई हैं। पार्षद धीर ने कहा कि उनकी गैर मौजूदगी में ठेकेदार द्वारा सडक़ को तोड़ा गया जिस कारण मोहल्ला निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार इस संबंधी ठेकेदार तथा निगम से बात की गई है कि बिना उन्हें बताए मोहल्ले में सडक़ उखाडऩे का काम न किया जाए।

लेकिन ठेकेदार द्वारा किसी बात को सुना ही नहीं जाता। उन्होंने मोहल्ला निवासियों को आश्वासन दिया कि वह जल्द इस समस्या का निवारण करेंगे तथा ठेकेदार पर भी शिकायत की जाएगी। उन्होंने कहा कि हाउस की बैठक में वार्ड की समस्याओं के मुद्दे को उठाया जाएगा तथा ठेकेदार पर बनती कार्रवाई की मांग की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here