

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): गांव रसूलपुर में भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा की बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर मोर्चा के जिला अध्यक्ष डा. जमील बाली विशेष तौर से उपस्थित हुए। इस दौरान बैठक आयोजकों ने डा. जमील बाली को मोर्चा अध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर डा. जमील बाली ने भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई व मोर्चा प्रभारी डी.एस. बागी के साथ परामर्श करने उपरांत मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमें लाल हुसैन व रोशन मोहम्मद को उपाध्यक्ष, सबीर आलम को महासचिव, मो. वकील, बहादुर खान व खालील अहमद को सचिव तथा बाबूदीन व मो. सलीम को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया। (द स्टैलर न्यूज़) इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए डा. जमील बाली ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने हर वर्ग की मजबूती और विकास के लिए योजनाएं चलाई हैं तथा जिसके चलते आज हर वर्ग खुशहाल है। उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में अकाली-भाजपा उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए कड़ी मेहनत से कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर लाल हुसैन, बाबू दीन, जलाल दीन, मोहम्मद अली, सेफअली चेची, मडन शाह, मौजू गुज्जर बानीया मौजूद थे।(द स्टैलर न्यूज़)











