Tuesday, October 6, 2026
Home Punjab देश भक्तों की शहादत से मिली है हमें आजादी: विधायक पवन आदिया

देश भक्तों की शहादत से मिली है हमें आजादी: विधायक पवन आदिया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हल्का शाम चौरासी के विधायक पवन कुमार आदिया ने शाम चौरासी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आजादी यह सिर्फ शब्द नहीं बल्कि उस क्रांति का नाम है जिसे पाने के लिए भारत माता के सैकड़ों ही नहीं बल्कि हजारों वीर सुपुत्र और सुपुत्रियों ने शहादत का जाम पिया है।

Advertisements

विधायक आदिया ने शामचौरासी व गांव धूत कलां में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

यह दिन भारत का सबसे बड़ा पर्व है और इस पर्व को हम सभी को मिलजुल कर और पूरे उत्साह के साथ मनाना चाहिए। विधायक आदिया ने सभी को आजादी दिवस की बधाई देते हुए रक्षा बंधन की भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बहन-भाई के प्यार को दर्शाता यह त्योहार भी हम सभी को हर्षोल्लस से मनाना चाहिए।

इस उपरांत उन्होंने गांव धूत कलां में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षा बंधन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन इसलिए भी खास है कि आज स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ रक्षा बंधन का पवित्र त्योहार भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here