लोकतंत्र बचाने के लिए ‘मत’ से करें मतदान: संजीव तलवाड़


होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत देश में जनता को अधिकार दिया गया है कि वो अपने मत से अपने लिए काम करने वाली सरकार का गठन कर सकें। इसलिए हर मतदान में अपनी मत (अकल) से मतदान करें। उक्त शब्द यूथ डेवैल्पमैंट बोर्ड के सीनियर उपचेयरमैन अपने निवास स्थान पर मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में विशेष तौर से पहुंचे देहाती मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। श्री तलवाड़ ने कहा कि भारत त्यौहारों का देश है और सौभाग्य की बात है कि इस बार मकर संक्रांति के पर्व पर सबसे बड़े संवैधानिक त्योहार चुनाव का समय भी आ गया है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति की इस अग्नि के समक्ष मिलकर शपथ खाएं कि लोकतंत्र की गरिमा को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करेंगे।
इस मौके पर प्रदेश महिला मोर्चा की सचिव व पार्षद नीति तलवाड़ ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय संविधान में दिए गए सबसे बड़े अधिकार का प्रयोग हर हाल में करने का आह्वान किया। इस दौरान सभी ने मकर संक्रांति का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस मौके पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष रोहित सूद हनी, भजन सिंह मट्टी देहाती मंडल जिला महामंत्री, मुनीश चड्ढा, आशीष भारद्वाज बोनी, चरन दास, सुरजीत डाडा, गुरदेव कौर, सुरिंदर कौर, तेज कौर, सोमनाथ सिंहपुर, अबनीता, लाडी मेहतपुरिया, अंजना कुमारी, मोहिंदर सिंह, रावल सिंह सरपंच, जीत सिंह, देसराज, कुलविंदर कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here