
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बाबा फतेह सिंह सेवा ब्लड ग्रुप की एक बैठक गांव कक्कों के गुरु रविदास जी गुरुद्वारा में हुई जिसमें लोगों को समाज सेवा के कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की गई। इस अवसर पर अमनप्रीत सिंह, अमरीक सिंह मिक्का, लाभ सिंह, परमोद कुमार, कर्ण सिंह, सन्नी, भुपिंदर सिंह मल्होत्रा, अनिल कुमार, अमरजीत सिंह, हरदीप सिंह, रणवीर सिंह, गुरप्रीत कुमार, वलजीत, जयपाल आदि उपस्थित थे।













