Wednesday, October 14, 2026
Home Hoshiarpur किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने जलाया सरकार का पुतला

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने जलाया सरकार का पुतला

टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब के कार्यकर्ताओं और किसानों ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

Advertisements

जंगलात विभाग की ओर से किसानों से धक्केशाही के खिलाफ व किसानों की गन्ना मिलों से बकाया रकम ना मिलने के विरोध में किसानो व् मज़दूरों ने ब्यास दरिया पुल जाम कर दिया। जिस उपरांत किसान मजदूरों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला जलाया। किसानों के मुद्दों को ले कर 8 सितंबर को तरनतारन दानामंडी में राज्य स्तरीय शहीदों को समर्पित रैली में अगली रणनीति पर विचार विमर्श होगा। इस दौरान रशपाल सिंह , गुरबिंदर सिंह , सुरजीत सिंह , रुपिंदर सिंह , सुक्खा सिंह , सुखविंदर सिंह , कश्मीर कौर , सुखविंदर कौर , भजन कौर , सुदेश कौर , अमन , जोगिन्दर कौर , मलकीत सिंह , सरूप सिंह , जोगिन्दर सिंह , हरबंस सिंह , निशान सिंह , बलजीत सिंह , तरसेम सिंह , मलकीत सिंह इत्यादि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here