
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेसी उम्मीदवार सुन्दर शाम अरोड़ा 17 जनवरी दिन मंगलवार को नामांकन पत्र भरेंगे। नामांकन पत्र भरने के लिए कार्यकर्ता ईजी-डे, नजदीक सरकारी कालेज चौक पर सुबह 10 बजे एकत्रित होंगे, जहां से रैली के रुप में अरोड़ा एस.डी.एम. कार्यालय की तरफ प्रस्थान करेंगे और नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने समस्त हल्का निवासियों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को तय समय और स्थान पर पहुंचने की अपील की।












