
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: संदीप डोगरा। 3 बार समिति चुनाव जीत चुके डा. अजीत सिंह को समिति होशियारपुर ब्लाक-1 का चेयरमैन तथा नीतू कुमारी को उपचेयरमैन बनाया गया। इस मौके पर समस्त समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर मोहर लगाई तथा विधायक पवन आदिया ने विशेष तौर से पहुंचकर नवनियुक्त चेयरमैन व उपचेयरमैन को बधाई देते हुए सम्मानित किया।
इस मौके पर विधायक आदिया ने बताया कि डा. अजीत सिंह पार्टी के बहुत ही कर्मठ एवं मेहनती कार्यकर्ता है तथा गांव सतौर के सरपंच भी रह चुके हैं व उन्होंने 3 बार लगातार समिति चुनावों में जीत प्राप्त करके पार्टी का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि डा. अजीत जैसे मेहनती कार्यकर्ता सदैव दूसरे कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं। कांग्रेस पार्टी ऐसे कार्यकर्ताओं का सदैव सम्मान करती है। उन्होंने चेयरमैन व उपचेयरमैन को सभी को साथ लेकर चलने का आह्वान करते हुए अपने इलाके के लोगों व इलाके की बेहतरी के लिए कार्य करने की बात कही।

इस मौके पर समिति सदस्य कमलजीत कौर, रविंदरजीत कौर, हरमेश लाल, दलजीत सिंह, सुरिंदर कौर, गुरनाम सिंह, सुखविंदर सिंह, नीतू कुमारी, बलविंदर कौर, गुरबख्श, करनैल सिंह, सुरिंदर कुमार, बलविंदर सिंह, गुरदीश कौर, परमिंदर कौर, हरमिंदर कौर, आशा रानी, राज रानी, अजीत सिंह, गुरमीत राणा तथा पलविंदर कौर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।












