Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur सेठ नवदीप अग्रवाल निगम गौशाला के संरक्षक नियुक्त, सर्वसम्मति से सौंपी गई...

सेठ नवदीप अग्रवाल निगम गौशाला के संरक्षक नियुक्त, सर्वसम्मति से सौंपी गई जिम्मेदारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री गोबिंद गोधाम गौशाला गौसेवा मिशन की तरफ से संचालित निगम गौशाला में एक विशेष बैठक का आयोजन प्रधान कुलदीप सैनी व दिलीप बिल्ला की अगुवाई में हुई। इस मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से गौभक्त प्रमुख समाज सेवी सेठ नवदीप कुमार अग्रवाल को गौशाला का संरक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी।

Advertisements

इस अवसर पर इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा ने कहा कि सेठ नवदीप अग्रवाल समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं तथा गौसेवा व अन्य धार्मिक कार्यों में भी सेठ नवदीप की भूमिका अहम रहती है। इनके इसी सेवा भाव को देखते हुए गौभक्तों की तरफ से निगम गौशाला के संरक्षक की जिम्मेदारी सेठ नवदीप को सौंपी गई है। इस अवसर पर सेठ नवदीप अग्रवाल ने संस्था पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ-साथ मौके पर मौजूद अन्य गौभक्तों से कहा कि वह सभी के सहयोग से इस गौशाला को विकसित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे तथा इसे शहर की नंबर एक गौशाला बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वे तन-मन व धन से गौशाला में गऊ माता एवं गौधन की सेवा करेंगे। इस मौके पर प्रधान कुलदीप सैनी, दिलीप बिल्ला, हरीश शर्मा, सुशील कुमार, दिव्यांशू गुप्ता, तरसेम लाल, राकेश मनकोटिया, राकेश भल्ला, पार्षद कमलजीत कटारिया, गायक हरपाल लाडा, ओम प्रकाश, रिपन गुप्ता तथा सेवा परमोधर्म संस्था की तरफ से प्रधान नवीन ग्रोवर, एडवोकेट संदीप कुमार, साहिल शर्मा, नवजोत चड्ढा, सोनू आनंद, तरसेम सेमा, मनीष कुमार, रमनदीप, रघुवीर, राकेश लाडी, मुनीश मोदगिल, कुशल गौतम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here