Thursday, October 29, 2026
Home Politics भाजपा ने गरीबों के छत मुहैया करवाने के लिए बनाई है विकासशील...

भाजपा ने गरीबों के छत मुहैया करवाने के लिए बनाई है विकासशील नीति:दीपक कुमार

-वार्ड नंबर 47 बलबीर कालोनी में दीपक कुमार की अगुवाई में बड़ी संख्या में परिवारों ने थामा भाजपा का दामन-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि ज्यों-ज्यों मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है त्यों-त्यों भाजपा प्रत्याशी तीक्ष्ण सूद के हक में जनता का समर्थन भी प्रवल होता जा रहा है। हल्के की जनता तीक्ष्ण सूद को जीत का सेहरा पहनाने का मन बना चुके हैं तथा बड़ी संख्या में रोजाना ही शहर व गांव निवासी भाजपा में शामिल होकर तीक्ष्ण सूद को भारी समर्थन देने के लिए आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी के तहत बलबीर कालोनी वार्ड नंबर 47 में दीपक कुमार की अगुवाई में बहुत सारे परिवारों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा करते हुए भाजपा की जीत को पक्का किया। इस मौके पर दीपक कुमार ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के विकास के लिए नीतियों का निर्माण करके उन्हें जमीनी स्तर पर लागू भी करवाया है। इसी के चलते आज हर वर्ग खुशहाली की तरफ अग्रसर है। उन्होंने कहा कि बेघर लोगों को घर देने व घर की मरम्मत के लिए भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई योजना के चलते आज कई लोग अपनी छत का सुख भोग सकेंगे। उन्होंने कहा कि उनके इलाके का एक-एक वोट तीक्ष्ण सूद के साथ है और उन्हीं के पक्ष में भुगतेगा। इस अवसर पर मंडल प्रधान अश्विनी ओहरी, राकेश सूरी, संजू अरोड़ा, रवि कुमार बबलू, संदीप सरोच, संजीव नारु, प्रितपाल सुक्खा, रिक्की, राकेश डोगरा, बंटी, फूला तथा वार्ड निवासी मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here