तीक्ष्ण सूद को विजयी बनाने में मातृ शक्ति निभाएगी अहम योगदान: शोभा अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़ )। भाजपा प्रत्याशी तीक्ष्ण सूद के हक में चुनाव प्रचार करते हुए जगतपुरा में कार्यकर्ताओं ने मंडल महामंत्री अश्विनी गैंद की अगुवाई में घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की नीतियों और करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।
इस दौरान मोहल्ले में आयोजित बैठक में पार्षद राकेश सूद तथा भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान मीनू सेठी ने विशेष तौर से पहुंच कर जनता को संबोधित किया। इस मौके पर राकेश सूद ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है तथा भाजपा ने आजतक जो कहा है वही किया है। इस बात को केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने साबित करके रख दिया है। देश के विकास और समाज के हर समुदाय के लिए भाजपा की नीतियां सदैव ही जनहितैषी रही हैं और प्रदेश में अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की बदौलत ही आज भाजपा विकास के दम पर वोट मांगने निकली है। जनता का उत्साह और समर्थन देख मीनू सेठी ने कहा कि महिला शक्ति भाजपा को विजयी बनाने के लिए एकजुट हो चुकी है तथा हल्का होशियारपुर में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में मातृ शक्ति पार्टी की विजयी के लिए कड़ी मेहनत से काम कर रही है। जिसके चलते भाजपा प्रदेश में समस्त सीटें जीतेगी। इस मौके पर उन्होंने भाजपा की भावी योजनाओं को सार्थक रुप देने और हल्के के विकास के लिए तीक्ष्ण सूद को विजय बनाने का आह्वान किया। जिसका उपस्थित महिलाओं ने भाजपा व तीक्ष्ण सूद जिंदाबाद के नारे लगाकर समर्थन किया। इस दौरान शोभा अरोड़ा ने मोहल्ले की समस्त महिलाओं की तरफ से राकेश सूद व मीनू सेठी को आश्वस्त किया कि विकास पुरुष तीक्ष्ण सूद को विजयी बनाने के लिए मातृ शक्ति अहम योगदान अदा करेगी। इस मौके पर डिप्टी मेयर शुक्ला देवी शर्मा, अर्चना जैन, पार्षद कविता परमार, त्रिशला शर्मा, मधु सूद, शोभा अरोड़ा, रंजना, मंजू कुमारी, हरतेष अरोड़ा, सरोज, रेनू अरोड़ा, सुधा, नीलम, प्रेम, कामीनी, पूजा, नेहा, रीतू, कांता, ममता, गीता, सुनीता, पलक अरोड़ा, अनामिका, मंजू, आशीमा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here