Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur माता गुजरी स्वयं सहायता समूह 10 व 11 को दिल्ली में लगने...

माता गुजरी स्वयं सहायता समूह 10 व 11 को दिल्ली में लगने वाले मेले में लेगा भाग: चेतन सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। माता गुजरी स्वयं सहायता समूह जालंधर में महिलाओं द्वारा एक ग्रुप चलाया जा रहा है। इस मौके पर जानकारी देते हुए चेतना सूद ने बताया कि माता गुजरी सैल्फ हैल्प ग्रुप की महिलाओं द्वारा आचार, मुरब्बा, शरबत बनाया जाता है। जिसमें घीया की चटनी उनकी विशेष है, जोकि अभी जालंधर में बहुत मशहूर है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा तैयार किए गया शुद्ध देसी घी को पसंद किया जा रहा है और लोग संस्था से जुड़ गए है। उन्होंने कहा कि सारे भारत में जल्द ही स्टोर खुलने जा रहे है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि 10 व 11 अक्तूबर को दिल्ली में प्रगति मैदान में लग रहे विश्व के 22 देशों के मेले में हमें स्थान मिला है। जहां संस्था द्वारा बनाए आचार, चटनी प्रदर्शित होगी। इस मौके पर अध्यक्ष करिश्मा कपूर, रवि, चेतन सूद व अन्य सभी महिला सदस्य मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here