भगवान श्री राम को वनवास जाते देख भक्तों की आंखे छलक आई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। श्री राम लीला कमेटी होशियारपुर की तरफ से शुरू श्री राम लीला के तहत आज प्रभु श्री राम जी की वनवास यात्रा निकाली गई। इस मौके वनवास यात्रा में उनके साथ माता सीता, श्री लक्ष्मण जी भी थे। यात्रा शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए दशहरा ग्राउंड में पहुंची और फिर स्वामी मोहना नंद बगीची में गई।

Advertisements

– भगवान श्री राम जी की वनवास यात्रा का दृश्य इस बार रहा विशेष अकर्षण का केंद्र

भगवान श्री राम जी की वनवास यात्रा का दृश्य इस बार विशेष अकर्षण का केंद्र था। इस बार दिल्ली से आए ग्रुप ने अयोध्या वासियों के भेष में रोल अदा किया और भगवान जब वनवास जा रहे थे तो वह रो रहे थे और रास्ते में लेट कर उन्हें रोक रहे थे और कह रहे थे कि हमें छोडक़र मत जाओ।

इस दृश्य को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। जिसको देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। यात्रा में भगवान राम, श्री लक्ष्मण, माता सीता वनवासी का भेष धारण कर चल रहे थे। भगवान श्री राम जी को वनवास जाते देख। भक्तों की आंखे छलक उठी। रास्ते में पुष्प बर्षा करके भगवान जी का स्वागत किया जा रहा था। वनवास जाते हुए जब श्री राम ने केवट से नदी पार करवाने को कहा तो केवट ने हाथ जोडक़र प्रभु से कहा हे भगवान आप ने एक पत्थर को पार लगाया था और वह एक नारी में परिवर्तित हो गया था।

इस लिए आप का पैर लगते ही मेरी नाव का रूप कहीं परिवर्तित न हो जाए, यही तो मेरी रोजी रोटी का मात्र साधन है, इसलिए अगर मेरी नाव में चढऩा हैं तो पहले मुझे अपने चरण धोने दो। इस पर प्रभु मन ही मन मुस्काए और चरण धोने की इजाजत दे दी। तब केवट ने भगवान के चरणों को प्रणाम कर धोया और चरणामत पीकर उन्हें नदी पार करवाई। यह दृश्य बहुत ही भावुक था। इसे देखकर राम भक्तों के आंखे छलक गई।

इस अवसर पर श्री राम लीला कमेटी के प्रधान शिव सूद, संरक्षक एडवोकेट आर.पी. धीर, गोपी चंद कपूर, प्रदीप हांडा, डा. बिंदू सार शुक्ला, रणजीत राणा, नवप्रीत रैहल, हरीश आनंद, तरसेम मोदगिल, रजिंदर मोदगिल, राकेश सूरी, राकेश डोगरा, सुमेश सोनी, नरोत्तम शर्मा, अरूण गुप्ता, अजय जैन, अश्विनी शर्मा, योगेश कुमरा, मनोहर लाल जैरथ, कृष्ण गोपाल आनंद, दविंदर नाथ बिंदा, संजीव ऐरी, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल मोदगिल, शिव जैन, पार्षद पंडित विक्रम मेहता, भारत भूषण वर्मा, अशोक सोढी, केवल हांडा, पार्षद निपुण शर्मा, राजेश डोगरा, अनिल कोहली, शुभम, रणवीर, वरुण कैंथ, निपुण शर्मा, विपुल वालिया, पं.मुकेश कालिया, अश्विनी छोटा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here